फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक रौदीं, देवर-भाभी की मौत, चार घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 02 Nov 2022 05:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक को रौंद दिया और खुद ईंटों के चट्टे में जा घुसी। इसमें ग्राम भदसिया निवासी 22 वर्षीय नाजिम और उसकी 25 वर्षीय भाभी अजमत बी की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक-बदायूं रोड पर शेखूपुर भट्ठे के नजदीक बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक को रौंद दिया और खुद ईंटों के चट्टे में जा घुसी। इसमें ग्राम भदसिया निवासी 22 वर्षीय नाजिम और उसकी 25 वर्षीय भाभी अजमत बी की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


हादसा बुधवार अपरान्ह करीब तीन बजे हुआ। उस वक्त कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदसिया निवासी नाजिम पुत्र सलामुद्दीन बाइक पर अपनी सगी भाभी अजमत बी पत्नी अली मोहम्म्मद को शहर से दवा दिलाकर घर लौट रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी बाइक शेखूपुर कस्बे से निकलकर भट्ठे के नजदीक पहुंची थी। उसके आगे बाइक पर कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की गौटिया निवासी अभिलाष और उसकी पत्नी धर्मवती थी। वह हेलमेट लगाए थे। नाजिम की बाइक के पीछे बाइक पर अभिलाष का भांजा चरन सिंह और उसकी 60 वर्षीय मां ओमवती थी। वह भी हेलमेट लगाए था।

यह लोग कादरचौक के गांव सिवाया हामिदपुर में अपने रिश्तेदार भंवर सिंह को देखने जा रहे थे। इसी दौरान कादरचौक की ओर से आ रही कार की टक्कर एक-एक करके तीनों बाइक में लगी। इसके बाद कार सड़क किनारे लगे चाय के खोखे के बराबर में ईंटों के चट्टे से जा टकराई। कार में दो महिलाएं थीं। उसका ड्राइवर और वे महिलाएं उतरकर भाग गए। हादसे को देखकर तमाम राहगीर रुक गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस सभी लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां नाजिम और उसकी भाभी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने चारों वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं। कार नंबर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें