फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो इंस्पेक्टर व दो दरोगा के तबादले, तीन सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी ने देर रात दो इंस्पेक्टर के तबादले कर दिए। इसके अलावा दो दरोगा की तैनाती में फेरबदल किया है। साथ ही तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है। वहीं, 50 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम विजय बहादुर सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर विपिन कुमार को मूसाझाग का क्राइम इंस्पेक्टर बनाया है। दबतोरी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह को मुजरिया थाने में उपनिरीक्षक बनाया गया है। वहीं मुजरिया में तैनात उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को दबतोरी चौकी प्रभारी बनाया है। 50 सिपाहियों को पुलिस लाइन से थानों में तैनाती दी गई है। इसके अलावा तीन सिपाहियों को काम में लापरवाही पर लाइन हाजिर किया गया है।

इसके अलावा बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने इस्लामनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक जगमेंद्र को हाईकोर्ट में शपथ पत्र समय से जमा न करने व कार्य में लापरवाही करने के आरोप में निलंबित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें