फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जंगली सूअर का शिकार करते दो शिकारी पकड़े

विज्ञापन
जंगल में ​शिकार करते पकड़े गए ​शिकारी। जांच करती टीम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। वन विभाग की टीम ने एआरटीओ कार्यालय के जंगल से दो शिकारी पकड़े हैं। उनके पास से एक मृत व दो जिंदा जंगली सूअर मिले हैं। साथ ही एक पिकअप, जाल और कई उपकरण मिले हैं। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पिकअप सीज कर दी है। देर शाम दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन



रेंजर विकास वरुण ने बताया कि सूचना मिली कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिल्सी रोड पर एआरटीओ कार्यालय के पास जंगल में कुछ लोग जंगली सूअरों का शिकार कर रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने छापा मारा। यहां दो लोग शिकार करते दिखाई दिए। पास ही में एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी। टीम ने दोनों को पकड़ लिया। देखा तो गाड़ी में दो जिंदा व एक मरा हुआ जंगली सूअर था।

अवैध शिकार का खुलासा करते हुए मौके से अमरोहा जिले के नौगवां सादात निवासी संजय और नरेश को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही एक पिकअप वाहन, जाल और जानवरों के साथ उनको थाना सिविल लाइंस लाया गया। वन विभाग ने अपने यहां मामला दर्ज कर थाना सिविल लाइंस में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह आसपास के गांवों में रुकते थे। ग्रामीण उन्हें शरण देते थे। बदले में जंगली सूअर का मांस उनसे लेते थे। सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों के सहयोग का एक कारण यह भी था कि जंगली सूअर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस करते आ रहे हैं। इस अवैध धंधे में और कौन लोग शामिल हैं तथा मांस की आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जा रही थी, इसकी जांच पुलिस कर रही है। देर शाम दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

जंगल में शिकार करते पकड़े गए शिकारी। जांच करती टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें