फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली के तारों में स्पार्किंग से दो घरों में लगी आग

विज्ञापन
उझानी के गांव बिहार हरचंद के दो घरों में आग लगने के बाद बिखरा पड़ा मलबा। स्रोत- प्रधान
विज्ञापन
उझानी। जमरौली के मजरा बिहार हरचंद में बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से निकली चिंगारी से दो छप्परों में आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक दो भैंस झुलस जाने के साथ करीब एक लाख रुपये का घरेलू सामान जल चुका था।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब आठ बजे हुआ। बिहार हरचंद निवासी रामपाल और वीरेंद्र के घर एक-दूसरे के बराबर-बराबर हैं। अचानक ही बिजली के खंभे पर चढ़े बंदरों ने उन्हें हिलाना शुरू कर दिया। आपस में तार टकराने से चिंगारी रामपाल के छप्पर पर गिरी। आग की लपटों से घिरे रामपाल के घर के साथ हही उनके भाई वीरेंद्र की पशुशाला भी चपेट में आ गई। पशुशाला में दोनों की एक-एक भैंस बंधी थी। आग में घिरी पशुशाला से पशुओं को खोलकर भगाने का मौका भी नहीं मिला। पशुपालक समेत ग्रामीण आग बुझा पाते उससे पहले ही दोनों भैंसें बुरी तरह झुलस गईं।
इसके अलावा दोनों भाइयों के छप्परनुमा घरों में रखे सामान के अलावा अनाज और भूसा भी जल गया। रोजमर्रा इस्तेमाल के कपड़े तक नहीं बचे। चश्मदीदों में चंद्रभान सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया। गृहस्वामी रामपाल अपने घर के पास से बिजली की लाइन हटवाने के लिए पहले भी कई बार शिकायत कर चुके थे, लेकिन बिजली कर्मियों ने गौर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद बृहस्पतिवार पूर्वाह्न राजस्व कर्मियों ने मौका मुआयना भी किया। उन्होंने दोनों घरों में हुए नुकसान का आकलन कर अफसरों को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें