फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस की लापरवाही से चली गई दो सरकारी अफसरों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज क्षेत्र में एचपीसीएल के दो सरकारी अधिकारियों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने जिले को कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर देती तो यह दर्दनाक वारदात बच सकती थी।
विज्ञापन

सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा से विवाद के बाद आरोपी अजय ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इतना ही नहीं, आरोपी की धमकियों से परेशान होकर उन्होंने यहां से तबादला लेने के लिए भी आवेदन किया था। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की।
इसी का नतीजा रहा कि आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और उसने प्लांट परिसर में घुसकर दिनदहाड़े दोनों अधिकारियों को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की गई। वहीं इस घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता और आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा – घटना बेहद दुखद, जरूरत पड़ी तो होगी प्रशासनिक जांच
डीएम अवनीश कुमार राय ने कहा कि दो सरकारी कर्मचारियों की हत्या अत्यंत दुखद और गंभीर घटना है। उन्होंने बताया कि वह मौके पर जाकर पूरे मामले की जानकारी ले चुके हैं। यदि पीड़ित परिवार प्रशासनिक जांच की मांग करता है तो टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।


एसएसपी बोले – आरोपी गिरफ्तार, हर पहलू से जांच जारी

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होना भी बना चर्चा का विषय
इस गंभीर घटना के बावजूद किसी भी लापरवाह पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई न होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि शिकायत के बाद पुलिस सतर्कता दिखाती तो संभवतः यह घटना बच सकती थी। वहीं इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें