फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
मृतक छविराम का फाइल फोटो
विज्ञापन
कुंवरगांव। बदायूं-आंवला मार्ग पर दूध के कैंटर ने मंगलवार देर शाम करीब सात बजे सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में बाइक सवार छविराम (22) पुत्र सोबरन निवासी गांव बादल और ब्रजभान उर्फ विरजू (26) पुत्र प्यारेलाल निवासी ललेई की मौत हो गई। दोनों दोस्त कुंवरगांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार आए थे। सूचना मिलने पर मौके से भाग रहे कैंटर चालक को पुलिस ने थाने के गेट पर बैरियर लगाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

गांव बादल निवासी छविराम और ललेई निवासी दोस्त ब्रजभान उर्फ विरजू के गांवों की दूरी करीब सवा किमी है। दोनों जिगरी दोस्त थे। बदायूं-आंवला मार्ग पर छविराम का गांव बादल पहले पड़ता है। छविराम बाहर रहकर गाड़ी चलाता था, जबकि ब्रजभान खेती-किसानी करते थे। प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप ने बताया कि बदायूं-आंवला मार्ग पर गुरुद्वारे के पास बदायूं की ओर से आ रहे दूध के कैंटर ने बाइक में टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद एक बाइक सवार सड़क तो दूसरा युवक खंती में गिरा और बाइक दो हिस्सों में बंटकर सड़क पर गिरी।
जहां हादसा हुआ, वह जगह बादल और ललेई गांव के बीच में है। बादल गांव पहले पड़ जाता है। इसी के मद्देनजर ग्रामीण बता रहे हैं कि छविराम अपने दोस्त ब्रजभान को बाइक से छोड़ने उसके गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अपनी जीप और डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ब्रजभान के बदायूं निवासी बहनोई पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि ब्रजभान अपनी पत्नी गीता को ये कहकर निकले थे कि दोस्त छविराम के साथ बाइक से कुंवरगांव साप्ताहिक बाजार जा रहे है। छविराम बाइक से घर बुलाने आए थे। तभी सब्जियां खरीदने के बाद छविराम बाइक से ब्रजभान को छोड़ने उनके गांव जा रहे थे।
वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने कैंटर मय चालक के पकड़ लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व कैंटर कब्जे में ले लिये हैं। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि कैंटर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को भेजा गया है।

मृतक छविराम का फाइल फोटो

मृतक छविराम का फाइल फोटो

मृतक छविराम का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें