फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैटरनिटी विंग में लग रहीं दो लिफ्टें 

Wed, 23 Mar 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /बदायूं।
विज्ञापन
दो लिफ्टें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

दो महीने में काम पूरा किए जाने को मिली चुनौती मिली 
महिला अस्पताल में हो चुका है आयुक्त का निरीक्षण
यहां महिला चिकित्सालय कैंपस में बन रहे सौ बैड के मैटरनिटी विंग को अगले दो माह पूरा किए जाने को अंतिम समय दिया गया है। सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस इस विंग में एअर कंडीशन लिफ्ट चलाने और प्रकाश व्यवस्था आदि के लिए जनरेटर भी लगाया जाएगा। दो लिफ्ट लगाए जाने का काम जारी है। होली बाद इसके पूरा कर लिया जाएगा। बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु कुमार ने कार्यदायी संस्था को जल्दी ही लोकार्पण के लिए जन सेवा को समर्पित किए जाने पर जोर दिया है। पिछले दिनों उन्होंने अपने दौरे में इसका निरीक्षण भी किया था। 
राजकीय निर्माण निगम द्वारा 19.97 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे सौ बैड के मैटरनिटी विंग निर्माण कार्य तेजी से चलकर सुस्त हो गया था। निर्माण कार्य की कुल लागत राशि में एक करोड़, 86 लाख, 87 हजार रुपये से आवश्यक उपकरण भी क्रय किए जाना है। कार्यदायी संस्था के अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पिछले दिनों आयुक्त ने अपने निरीक्षण में खिड़कियों में जाली लगवाए जाने के निर्देश भी दिए थे ताकि  मच्छरों, मक्खियों की रोकथाम हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली बाद महिला चिकित्सालय पर होगी बैठक 
आयुक्त के निर्देशों पर अमल माने तो होली बाद डीएम शंभूनाथ महिला चिकित्सालय में उच्चीकरण कर रही पैक्स पैड संस्था और सौ बैउ का मैटरनिटी विंग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के साथ  बैठक करेंगे। जून तक इन कार्यों की पूर्ति किए जाने पर जोर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें