फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने ले ली दो लोगों की जान

Sat, 06 Jan 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूूं
विज्ञापन
Elderly person dies due to cold
विज्ञापन
जिले में ठंड का कहर जारी है। शनिवार को ठंड ने दो और बुजुर्गों की जान ले ली। इनमें एक वजीरगंज और दूसरा कुंवरगांव इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन

सैदपुर। कस्बे के गांव फतेह नगला निवासी रामपाल (62) अपने छोटे भाई शेरसिंह के साथ गांव में रहकर मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहा था। शुक्रवार रात दोनों भाई खाना खाकर सो गए। देर रात सर्दी के चलते रामपाल की मौत हो गई। सुबह शेरसिंह को इसकी जानकारी हुई। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशीराम ने तहसीलदार को सूचना दी। हल्का लेखपाल चंद्रप्रकाश गांव पहुंचे और हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

कुंवरगांव। क्षेत्र के गांव फरीदपुर चकोलर में 56 वर्षीय लालाराम की गुरुवार को ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उन्हें बदायूं के निजी अस्पताल ले गए। वहां शुक्रवार को डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। रास्ते में लालाराम की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें