फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, ससुर-दामाद की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। सोमवार रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉॅली से एक कार टकरा गई। इस हादसे में चचिया ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद ने मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसमें मां-बेटी समेत चार लोग घायल हुए हैं। मां-बेटी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉॅली को कब्जे में लेकर दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराए हैं।
विज्ञापन

हादसा सोमवार देर रात का है। उस समय बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फीरोजपुर निवासी संजय (36) पुत्र रतनलाल अपनी कार से पत्नी मीना (32), बेटी सुष्मिता (5) और चचिया ससुर धर्मजीत (30) निवासी ग्राम इमादपुर थाना अलापुर के साथ अपनी ससुराल इमादपुर से भैयादूज करके लौट रहे थे। परिवारवालों के मुताबिक उनकी कार बिसौली पहुंची थीं। यहां पालपुर नरसेना के दो रिश्तेदार मिल गए थे। रात अधिक हो गई थी। इससे उन्होंने उन्हें बरौलिया छोड़ने का आग्रह किया था। संजय उन्हें ही छोड़ने बरौलिया जा रहे थे कि उसी दौरान फीरोजपुर और कोट गांव के बीच सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉॅली से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए तो वहीं चचिया ससुर धर्मजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार लोगों में चीत्कार मच गई।
उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस और परिवार वाले पहुंच गए। परिवार वाले संजय, मीना और उसकी बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जबकि पालपुर नरसेना के दोनों लोगों को मामूली चोटें आईं। मंगलवार सुबह संजय ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी और बेटी को शहर के प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने धर्मजीत और संजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। ट्रैक्टर-ट्रॉॅली कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उसका चालक फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रोजगार सेवक था संजय
सड़क हादसे में शिकार हुआ संजय अपने गांव फीरोजपुर का रोजगार सेवक था। उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी है। बेटी और पत्नी का इलाज चल रहा था। हादसे के दौरान उसके बेटे घर पर थे। संजय चार भाइयों में सबसे बड़ा था। इससे परिवार की जिम्मेदारी उसके ऊपर ज्यादा थी। उसकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, इमादपुर निवासी धर्मजीत दिव्यांग थे। वह संजय के साथ रिश्तेदारी में रुकने जा रहे थे।
फीरोजपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉॅली से कार टकराई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉॅली कब्जे में ले लिया गया है। उसका चालक फरार बताया जा रहा है। उसके खिलाफ तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। - सिद्घार्थ वर्मा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें