फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो दिन का बचा समय, 40 प्रतिशत सड़कों पर गड्ढे भरने का काम बाकी

Wed, 09 Oct 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी जिले की सभी सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए। 245 किलोमीटर सड़क पर गड्ढे भरने थे लेकिन अभी 60 प्रतिशत काम ही हो सका है। करीब 150 किलोमीटर सड़क ही गड्ढामुक्त हो सकी हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद की सभी सड़कों को दस दिन में गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलने के बाद एक अक्तूबर से लोक निर्माण विभाग ने कार्य योजना बनाकर काम शुरू कर दिया था। इसके तहत जिले की 245 किलोमीटर सड़कों का पैचवर्क किया जाना था। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग ने काम करना शुरू करा दिया, लेकिन हालात यह है कि अधिकांश सड़कों पर यह अभियान पहुंचा ही नहीं। तमाम कोशिशों के बावजूद कई सड़कें जर्जर हालात में हैं। नगरीय क्षेत्र की कुछ सड़कों को अगर छोड़ दें, तो ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश सड़कें इस अभियान से अभी अछूती चल रही है। जब कि अभियान को शुरू हुए आठ दिन हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियाें के अनुसार अब तक राज्यमार्ग का काम लगभग 90 प्रतिशत, अन्य जिला मार्ग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी काम चल रहा है। अब तक कुल 60 फीसदी काम अभी तक पूरा हो पाया है।
245 किलोमीटर सड़क को करना था गड्ढा मुक्त
-सड़कों में गड्ढों की बात किए जाए तो लोक निर्माण विभाग के प्रातीय खंड की 88 किलोमीटर सड़क ऐसी है, जो उनको गड्ढा मुक्त करनी है। जबकि निर्माण खंड-एक की 124 किलोमीटर और निर्माण खंड द्वितीय की 33 किलोमीटर की सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो रहे हैं। जिस पर चलने में यात्रियों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये सड़कें हैं अभी भी खराब-

उघैती से रघुनाथपुर पिपरी मार्ग, उघैती लोथर रोड, कुंवरगांव से विजय नगला वाली सड़क, कुंवरगांव नगर की प्रमुख सड़क, कुंवरगांव से वजीरगंज को जाने वाली सड़क, असरासी से नौली मार्ग, रामजानपुर से निजामपुर मार्ग, गौरामई से रामजानपुर मार्ग, भदसिया मार्ग, कचौरा से भोजपुर मार्ग, कादरचौक से नूरपुर होते हुए मनुआ नगला तक, कूडा सहापुर से लल्सी नगला मार्ग समेत अन्य सड़कें खराब है। इसके अलावा शहर की अधिकांश सड़कों पर गड्ढे हैं जो अभी तक नहीं भरे गए हैं।

इन सड़कों के भरे गए गड्ढे
बदायूं से दातागंज, एमएफ हाईवे, बिसौली-इस्लामनगर, इस्लामनगर से ओरछी, आसफपुर मार्ग, सैदपुर करेंगी मार्ग, बिसौली-बिल्सी मार्ग, बिसौली-दबतोरी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग गड्ढे भरवा चुका है।

-सड़काें को गड्ढा मुक्त करने का काम तेजी से चल रहा है। 60 प्रतिशत सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। जल्द ही बाकी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-देवपाल सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें