फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हरियाणा में चुनाव जीतने पर भाजपा पदाधिकारियों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर हरियाणा में भाजपा की जीत पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को मिठाई खि
विज्ञापन
बदायूं। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर भाजपा के जिला कार्यालय पर मिष्ठान वितरण करके हर्ष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा लगातार 10 साल तक हरियाणा की सत्ता में रहने के बाद भाजपा ने तीसरी बार राज्य में हैट्रिक लगाई है।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा हरियाणा में प्रधानमंत्री का नेतृत्व व डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने विश्वास जताया है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि तीसरी बार लगातार जनता ने सुशासन की सरकार चुनी है। इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, अरुण प्रकाश, तीर्थेंद्र पटेल, अजय मथुरिया, मनोज गुप्ता, पंकज शर्मा, जितेंद्र पटेल, सीमा राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुंवरगांव। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद नगर के मुख्य चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अरविंद रावत ने कहा कि यह जीत पार्टी की मजबूती और लोकप्रियता का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें