फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फर्जी कागजात बनाकर इंटर कॉलेज को बेचीं दो बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रेता और एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बसें खरीदने के मामले में द्रोपदी देवी सरस्वती इंटर कॉलेज के साथ धोखा किया गया। बीमे के फर्जी कागजात बनाकर दो बसें बेच दी गईं। इसके बारे में कॉलेज प्रशासन को तब पता चला जब बसों के बीमे का रिन्युअल कराया गया। इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बसों के विक्रेता और एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रधानाचार्य राम सिंह राजपूत के मुताबिक छात्रों को आने-जाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने नोएडा के संजीत सिंह पुत्र आत्मा सिंह से दो बसें खरीदी थीं। उसहैत के वार्ड नंबर छह निवासी एजेंट मुन्नालाल भारद्वाज ने कॉलेज आकर बसों के सारे प्रपत्र दिखाए थे। इसके बाद ही दोनों बसें खरीदी गईं। 20 मार्च को एक बस इको कार से टकरा गई। संजीत सिंह और मुन्नालाल ने 23 मार्च तक बीमे की वैधता बताई थी लेकिन जब बसों का दोबारा बीमा कराया गया तो पता चला कि पहले का बीमा गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमे के कागजात फर्जी रूप से बनवाए गए हैं। वाहन प्रमुख गजेंद्र सिंह और कार्यालय प्रभारी जगपाल सिंह ने जांच की। प्रधानाचार्य राम सिंह राजपूत ने संजीत सिंह और मुन्नालाल भारद्वाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें