बरेली के एक अस्पताल में भर्ती अमित शाक्य। फोटो स्त्रोत परिवार
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ग्राम पुसंगवा निवासी अमित शाक्य व उनके भाई ज्ञानेंद्र शाक्य पुत्रगण नेमसिंह शाक्य बीती रात करीब आठ बजे बाइक से दावत खाने के लिए उझानी जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वे गांव रौली के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए अमित को बरेली तथा ज्ञानेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद