घर के बाहर बंधी भैंस चोरी करने आए चोरों से दो भाई भिड़ गए और दो चोरों से जमकर उठापटक हुई, करीब तीस मिनट तक दोनों भाई दो चोरों से लड़ते रहे, इस दौरान एक चोर पकड़ ढीली होने पर अपने एक अन्य साथी के साथ भाग निकला। इस दौरान अन्य परिजनों व ग्रामीण आ गए और एक चोर को पकड़ बंधक बना लिया। दो अन्य चोर मौके से भाग गए। घटना की सूचना पर पीआरबी ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम नदेरी में रिजवान पुत्र रियासत के घर के बाहर उनकी भैंस बंधी थी। पास में ही बड़े भाई इमरान का घर है। बृहस्पतिवार की देर रात लगभग एक बजे इमरान का पालतू कुत्ता जोर-जोर से भोंगने लगा। घर के बाहर ट्रैक्टर ट्राली आदि भी खड़े रहते हैं। इमरान ने घर के बाहर आकर देखा तो कोई नहीं था, इमरान घर के बाहर बैठ कर इधर उधर देखता रहा। कुछ देर बाद तीन चोर नेकर बनियान पहने हुए दिखे और पास में ही सो रहे रिजवान की भैंस खोल रहे थे, भैंस मारती थी और उसने चोर को झटक दिया।
मौका देखकर इमरान ने एक चोर को पकड़ लिया और जमीन पर गिरा लिया, शोर सुनकर पास में ही सो रहा भाई रिजवान भी उठ गया और उसने दूसरे चोर को पकड़ लिया। दोनों चोर एक दूसरे से अपने को छुड़ाने के लिए गोली मारने की बात कह रहे थे, दोनों में मारपीट होते देख तीसरा चोर मौके से भाग गया और दोनों भाइयों ने चोरों को पकड़कर जमीन पर गिरा लिया और मारपीट होने लगी। कभी चोर ऊपर कभी दोनों भाई ऊपर पर, तीस मिनट तक उठापटक चली, शोर सुनकर अन्य परिजन व गांव वाले भी जाग गए।
इनमें से रिजवान की पकड़ से चोर छूट कर भाग गया, एक चोर को इमरान ने पकड़ लिया और गांव वाले भी जाग हो जाने पर उसके हाथ पैरों को बांधकर घटना की सूचना पीआरबी को दी, लगभग दस मिनट बाद पहुंची पीआरबी ने चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की और थाना पुलिस को घटना की सूचना, लगभग घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया।
गांव वालों ने बताया कि दो पिकअप गाड़ियां भी चोर को पकड़ने के बाद निकाल कर गई थी, जिनके नंबर संभल व अमरोहा नंबर के थे और वह चोरों के जानकारी भी ले रहे थे, चोरों के साथ ज्यादा मारपीट तो नहीं की है। घटना से गांव व क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पिकअप गाड़ियां लेकर क्षेत्र में चोर घूम रहे हैं और भैंसों को चोरी कर रहे हैं। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, चोर से पूछताछ की जा रही है।