बदायूं। दो भाइयों से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उसहैत के वार्ड नंबर तीन निवासी कुलदीप आर्या का कहना है कि कच्चा पुल के नजदीक उनका मेडिकल स्टोर है। वह अपनी दुकान पर बैठे थे। उनका छोटा भाई सोमदत्त दुकान के बाहर खड़ा था। उसी दौरान दुर्जन नगला निवासी राकेश यादव और फर्रुखाबाद के कंपिल के कुबद्दीनगर निवासी शीलू यादव बाइक से आए और उनके भाई पर हमला कर दिया। वह बचाने आया तो उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। उसका एक हाथ तोड़ दिया और उसको चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद