बिल्सी। निमोनिया बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। शुक्रवार को कक्षा एक के छात्र की निमोनिया से मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला संख्या तीन नैथुआ रोड निवासी योगेश कुमार का आठ वर्षीय पुत्र रोहित कुमार नगर के जेपी जैन स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। रोहित शीतलहर के दौरान निमोनिया की चपेट में आ गया। परिवार वाले निजी डॉक्टर के यहां इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को रोहित की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले डॉक्टर के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता आहूजा और प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने छात्र की मौत पर दुख जताया है। संवाद