फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने गए दो भाइयों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने गए चंदपुरा गांव निवासी दो भाइयों के साथ खजूरिया गांव के दबंगों ने गाली-गलौज और मारपीट कर दी। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ज्यादेव और उनके भाई नरदेव निवासी चंदपुरा गैस लेने एजेंसी पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान खजूरिया के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया, अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना से एजेंसी पर अफरातफरी मच गई। पीड़ितों ने किसी तरह निकलकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें