बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर शनिवार की दोपहर गांव गढ़ौली के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी संजीव कुमार और उनके छोटे भाई राहुल कुमार क्षेत्र के गांव गुधनी से वापस बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गांव गढ़ौली के निकट पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे गांव बिसौली क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी देशराज की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद