फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मनोज कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिलहरी। शहर के बाईपास पर शुक्रवार रात बरेली-बदायूं हाईवे के नजदीक किसी वाहन की टक्कर लगने से 22 वर्षीय मनोज कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके गांव के दो युवक घायल हो गए। उनमें एक की हालत काफी गंभीर है। उसे बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी मनोज कुमार दो भाइयों में छोटे थे। वह चक्की चलाकर परिवार का गुजारा कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक, शुक्रवार रात वह शहर में किसी के यहां दावत में गए थे। उनके साथ गांव के सत्यभान (24) और राकेश (23) भी थे। रात करीब 10:30 बजे खाना खाकर सभी घर लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। वह शहर में बरेली-बदायूं हाईवे पर खेड़ा नवादा से आगे बाईपास की ओर मुड़े कि तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्यभान और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर से गुजर रहे लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से राकेश को बरेली रेफर कर दिया गया। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। शनिवार दोपहर पुलिस ने मनोज के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवार वालों ने बताया कि मनोज अविवाहित था।

मनोज कुमार का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें