फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दंपती हुए घायल

Wed, 24 Sep 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव सतेती के पास दो बाइकों की तेज रफ्तार के साथ आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार दंपति घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव रामपुर टांडा निवासी प्रेमशंकर पुत्र मथुरा प्रसाद और उनकी पत्नी गुड्डो देवी अपने बच्चे की दवा लेने के लिए बिसौली बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर सतेती चौराहे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार कर घर भेज दिया गया। साथ ही पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें