फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दंपती समेत चार घायल

विज्ञापन
बिल्सी सीएचसी में भर्ती घायल सूरजपाल, रेखा। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहाबाद हाईवे पर ग्राम परौली के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव जरसैनी निवासी सूरजपाल पुत्र मोहनलाल पत्नी रेखा देवी और बहन रोशनी के साथ बाइक से बिसौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर ग्राम परौली के पास सामने से आ रहे कस्बा मुड़िया धूरेकी निवासी श्रीपाल कश्यप पुत्र प्यारेलाल की बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें