फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा: होली की खुशियां मातम में बदलीं, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक; पिता-पुत्र की मौत, दो घायल

Mon, 02 Mar 2026 11:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर

सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने गेंदन लाल और उनके पुत्र शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं जाबिर और रफी मोहम्मद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में बिसौली-इस्लामनगर मार्ग पर गांव करनपुर के पास सोमवार शाम होली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया। मृतक व घायल संभल जिले के निवासी बताए जा रहे है।

विज्ञापन

गमी की होली में जा रहे थे पिता-पुत्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र निवासी गेंदन लाल (55) अपने पुत्र शेर सिंह (27) के साथ बाइक से करनपुर गांव स्थित ससुराल में ‘गमी की होली’ पर बतासे (मटुकिया) देकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बिसौली-इस्लामनगर रोड पर करनपुर के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव मुरैना निवासी जाबिर और उघैती क्षेत्र के करनपुर निवासी रफी मोहम्मद सवार थे।

किसी ने नहीं पहना था हेलमेट
टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने गेंदन लाल और उनके पुत्र शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं जाबिर और रफी मोहम्मद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। उघैती थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र के शवों को जिला मुख्यालय के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। बताया हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, एक घायल
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर रोशन नगर में सोमवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में बाइक सवार हेमंत कुमार (28) पुत्र रामवीर सिंह व मनोज कुमार (25) पुत्र प्रेमपाल निवासी दारानगर थाना उघेती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सरकारी अस्पताल रुदायन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हेमंत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज कुमार की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस की माने तो हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें