सहसवान। साइबर ठगी करने वाले दो ठगों को मुजरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठग फर्जी यूपीआई क्यूआर कोड से ट्रांजेक्शन कर लोगो के साथ ठगी करते आ थे। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने अन्य साथियाें के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
मुुजरिया थाना क्षेत्र के गांव अलीगंज निवासी सतेंद्र पुत्र प्रेमपाल ने 220 रुपये की ठगी होने को लेकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। ठगी करने वालों के नाम प्रकाश में आने के बाद बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया के रहने वाले कौशल व हर्ष उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मोबाइल फोन मिला। बरामद मोबाइल को चेक किया गया तो उसमें फोन पे व पेटीएम की फर्जी एप्प मिलीं, जिसमें बृहस्पतिवार को फोन-पे से सात पेड ट्रांजेक्शन किए गए थे।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथी.रंजीत, आयुष व शालू के साथ मिलकर फर्जी फोन-पे व पेटीएम अपने-अपने मोबाइलों में रखकर भिन्न-भिन्न स्थानों पर दुकानदारों व राहगीरों के साथ ठगी करते हैं। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।