फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पति के हाथों बिकी महिला से दुष्कर्म के दो आरोपी भेजे गए जेल

Tue, 10 Feb 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक हजार रुपये के लिए पत्नी को दोस्तों के हवाले करने का है आरोप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फैजगंज बेहटा(बदायूं)। पति ने एक हजार रुपये लेकर पत्नी को अपने दोस्तों के साथ भेज दिया। दोनों दोस्त उसे घर छोड़ने के बहाने जंगल में ले गए और दोनों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो लोगों पर दुष्कर्म व पति पर षड्यंत्र में शामिल होने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को थाना पुलिस ने दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनको कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। पति पर लगे आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल पति घर से भागा हुआ है।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने पति के साथ गैस के कागजात बनवाने जा रही थी। रास्ते में उनको पप्पू और बालकिशन मिल गए। दोनों पति से बात करते रहे थे। पति ने उन दोनों से एक हजार रुपये ले लिए। इसके बाद कहा कि मैं कुछ काम से जा रहा हूं।
विज्ञापन

इनके साथ बाइक से घर चली जाओ। आरोप है पति के दोनों दोस्त होने के नाते वह बाइक पर बैठ गई। दोनों उसे बाइक से सुरैनी पापड़ी से बलकरनपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक बाग में ले गए। वहां दोपहर करीब एक बजे दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने बताया कि चुप रहो। तुम्हारे पति ने एक हजार रुपये लेकर हमारे साथ भेजा है।

आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह जैसे-तैसे वहां से भागकर घर पहुंची तो आपबीती अपने पति काे बताई। इसपर उसने कहा कि अब तुझे रुपये कमाने का जरिया बनाएंगे। इसके बाद उसने अपने जेठ को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। तब वह शनिवार की शाम को थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
रविवार को पुलिस ने जांच की और मामला सही पाने पर पति समेत उसके दोस्त पप्पू व बालकिशन के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पति पर लगे आरोपों की जांच में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


कोर्ट
गैंगरेप के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा गया है। साथ ही पति पर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है। उसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार होने के बाद उससे पूछताछ व जांच के तथ्यों के आधार पर पति के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई कराई जाएगी - डॉ. ह्देश कठेरिया, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें