फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम भीषण सर्दी, दोपहर में राहत

Sun, 11 Dec 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सुबह-शाम भीषण सर्दी, दोपहर में राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सूर्यदेव के दर्शन होने से दोपहर में सामान्य लगा जीवन 
 सुबह और शाम को हो रही भीषण सर्दी और कोहरे से लोगों को दोपहर में सूर्यदेव के निकलने पर राहत मिल गई। दोपहर के वक्त आम जनजीवन सामान्य सा नजर आने लगा। वहीं, रात में गलन बढने से लोगों को फिर से ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास हुआ। 
रविवार को सुबह घना कोहरा और गलन ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया। करीब पौने 11 बजे सूर्य देव के निकलने पर मौसम में गर्माहट का एहसास हुआ। संडे के अवकाश का मजा ले रहे लोगों ने धूप निकलने के बाद घरों से बाजार में निकले। धूप खिलने पर लोग छतों और खुले में धूप सेंकते नजर आए। शाम ढलने पर गलन बढने लगी, जिससे रात नौ बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
संडे बाजार में खूब हुई गर्म कपड़ों की बिक्री 
 बदायूं। सर्दी का आगाज होने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री में खासा इजाफा नजर आया। गांधी ग्राउंड में लगने वाले संडे बाजार में दोपहर को धूप खिलने पर गर्म कपड़े खरीदने वालों की भारी भीड़ नजर आई। महिलाओं ने स्वेटर, कंबल, गर्म मोजे, कार्डिंगन, पुरुषों ने जैकेट्स एवं स्वेटर खरीदने पर जोर दिया। नोटबंदी के बावजूद संडे बाजार में आने वाले लोगों ने खूब खरीदारी की। मार्ट में गर्म कपड़ों की लंबी रेंज आने पर ग्राहकों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें