भगवान सालिगराम की बारात शाम को स्टेशन रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर से शुरू हुई। सर्राफ मनीष गोयल और उनके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में महंत पप्पू शर्मा ने निकरोसी की रस्म पूरी कराई। वर पक्ष की ओर से जुटी महिलाओं ने मंगलगीत गाए। बारात स्टेशन रोड से घंटाघर चौराहे होकर कछला रोड बाजार से साहूकारा मोहल्ले में राजीव वार्ष्णेय के घर तक पहुंची। वर बने सालिगराम को रथ पर सवार किया गया। रथ को सुंदर ढंग से सजाया गया था।
बारात में वर पक्ष के लोगों ने आतिशबाजी से धूमधड़ाका भी किया। वधू पक्ष की महिलाओं ने मैंमिया मंदिर बारात पहुंचने पर नृत्य किया। वरमाला राजीव वार्ष्णेय के घर पर तो कन्यादान की रस्म मैंमिया मंदिर में हुई। कन्यादान में नकदी और जेवरात भी भेंट किए गए। इस मौके पर शालिनी सिघंल, रिया गोयल, मंजू वार्ष्णेय, आयुषी, आरुषि, विजय वार्ष्णेय, अनीता वार्ष्णेय, सुरेशचंद्र गोयल, सोमा अरोरा, अजय गोपाल, राजेंद्र प्रसाद बाबा, संजीव आजाद, राहुल, उदय सिंघल, विटटू सचदेवा आदि मौजूद थे।