फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रॉले से टकराकर ट्रक पलटा, चालक की मौत, क्लीनर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में दातागंज रोड पर शुक्रवार शाम ट्रॉले से टकराकर ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। बरेली जिला के थाना व गांव भमोरा निवासी रमेश (32 साल) पुत्र सत्यपाल ट्रक में सरसों के बोरे भरकर बदायूं से बहराइच जा रहा था।
विज्ञापन

मूसाझाग बाजार के पास पुलिया से गुजरते समय गेहूं के ओवरलोड ट्रॉले से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पलट गया और उसकी बॉडी फट गई। हादसे में ट्रक में भरीं सरसों की बोरियां इधर-उधर बिखर गईं। चालक रमेश और अज्ञात क्लीनर बोरों के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर जमा लोगों ने दोनों को बमुश्किल बाहर निकाला।
पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चालक रमेश को मृत घोषित कर दिया। क्लीनर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। शनिवार को रमेश के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें