फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक ने रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर, छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मंगलवार तड़के चार बजे ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। बस में 30 से ज्यादा यात्री बैठे थे।
विज्ञापन

बदायूं डिपो की बस बदायूं से चलकर मुरादाबाद आ रही थी। चालक रवि गुप्ता और परिचालक अंकित दिवाकर मंगलवार तड़के चार बजे बस लेकर मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बिलारी व कुंदरकी के बीच तेवरखास गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इससे यात्रियों में चीख-पुखार मच गई। अंकित दिवाकर (35) निवासी बदायूं, राधेश्याम (75) निवासी डांडीपुर देहरादून, सुभाष कुमार (32) निवासी नगला खिमरी कासगंज, लालाराम (65) निवासी डांडी देहरादून, सपना (32) निवासी नगला सराय बदायूं और मिष्ठी (6) निवासी नगला सराय बदायूं घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक ने बस को रोककर पुलिस को घटना की जानकारी दी और अन्य सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल यात्रियों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मंगलवार सुबह परिवहन निगम के एआरएम प्रेम सिंह कोतवाली पहुंचे और बस में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें