फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला-मुजरिया मार्ग पर ट्रक भिड़े, दोनों चालकों की मौत

विज्ञापन
21बीडीएन11-मृतक चालक अफजल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं/मुजरिया। कछला-मुजरिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। हादसे में ट्रक चालक सतेंद्र और अफजल की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों ट्रक अलग किए। फिर केबिन काटकर दोनों चालकों के शव निकाले गए।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव उमरी निवासी सतेंद्र पुत्र सुभाष और उनके बड़े भाई नेपाल ट्रक चलाक थे। परिवार वालों के मुताबिक सतेंद्र और नेपाल ट्रक में लकड़ी लादकर ललितपुर से अमरोहा जा रहे थे। हादसे के दौरान सतेंद्र ट्रक चला रहे थे।
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कछला-मुजरिया रोड पर गांव ज्योरा पारवाला के पास सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरा ट्रक एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के गांव बाबरपुर निवासी अफजल पुत्र सलीम चला रहे थे, जबकि उनके बराबर में सीट पर उनका चचेरा भाई राहत अली बैठा था। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक सतेंद्र (19) और अफजल (28) की मौत हो गई, जबकि नेपाल (30) और राहत अली (27) घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों चालक और उनके भाई ट्रकों के केबिन में फंसे हुए थे। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों ट्रक अलग किए। फिर केबिन काटकर घायलों और मृतकों को निकाला। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया।
पुलिस ने बमुश्किल वाहन हटवाकर जाम खुलवाया। अफजल के ट्रक में कागज भरा हुआ है। वह उत्तराखंड से कागज लेकर आगरा जा रहे थे। पुलिस की सूचना पर दोनों चालकों के परिवार वाले आ गए। पुलिस ने दोनों ट्रक कब्जे में ले लिए हैं।

वाहन से टकराकर युवक की मौत
मूसाझाग थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात किसी वाहन से टकराकर 35 वर्षीय रूपराम की मौत हो गई। वह थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खेड़ा का रहने वाला था। परिवार वालों के मुताबिक रूपराम बृहस्पतिवार शाम कुछ घरेलू सामान खरीदने सैंजनी गांव गया था। वहां से रात करीब नौ बजे पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे रूपराम की मौत हो गई।

21बीडीएन11-मृतक चालक अफजल का फाइल फोटो।

21बीडीएन11-मृतक चालक अफजल का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें