फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जलभराव से परेशान लोगों ने सड़क की इंटरलॉकिंग उखाड़ी

विज्ञापन
वह सड़क जिसकी इंटरलॉकिंग ईटें उखाड़ दी थी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। होली जैसे खुशी के पर्व पर जहां लोग नए कपड़े पहनकर परिवार के साथ उत्सव मनाने की तैयारी करते हैं, वहीं नगर के मोहल्ला संख्या पांच के लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने की मजबूरी झेलनी पड़ी। पिछले एक वर्ष से जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का सब्र होली के दिन जवाब दे गया।
विज्ञापन

उन्होंने विरोध स्वरूप सड़क की इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़कर रास्ता बंद कर दिया। लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण गंदा पानी हमेशा भरा रहता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।
होली के दिन भी जब हालात में कोई सुधार नहीं हुआ, तो आक्रोशित लोगों ने सड़क की इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़कर उन्हें सड़क के दोनों ओर लगा दिया, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया और लोगों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क एक साल से नाले में तब्दील हो चुकी है, तो ऐसी सड़क का कोई मतलब नहीं रह जाता।
विज्ञापन

आरोप है कि त्योहार के दिन भी यदि लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़े, तो यह पालिका प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। इधर, पालिकाध्यक्ष के पति ओमप्रकाश सागर ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने सड़क की इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़ दी। जिससे यहां आवागमन बाधित हो गया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर उक्त समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें