फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामगंगा में पानी बढ़ने के साथ ही मुसीबत बढ़ी, कई गांव पानी से घिरे

विज्ञापन
दातगंज में रामगंगा का पानीकटान करता हुआ। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। रामगंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई गांव पानी से घिर गए हैं। कटकाैरा से कुंडरा मजरा मार्ग की पुलिया और सड़क कट गई है। यहां लगभग 15 फुट गहरा गड्ढा बन गया है। 200 आबादी वाला कटकौरा गांव अब टापू बन गया है। चारों तरफ से पानी से घिरे इस गांव के लोगों को नाव तक आने में भी लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल पानी में चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जाने वाले दोनों मार्ग पहले से ही अवरुद्ध हैं। अब हाल हाल यह है कि ग्राम पंचायत के दूसरे मजरे भी प्रभावित हो गए हैं। इनमें आवागमन बंद हो गया है। सकतपुर और देवरनिया गांव भी टापू बने हुए हैं। सैकड़ों बीघा फसल मैं पानी भरा हुआ है। उधर, बिहारीपुर नगरिया खनू के अलावा चकवा गांव में जबर्दस्त कटान चल रहा है। लोगों के प्रयास के बाद भी मकरंदापुर के पास सड़क का कटान नहीं थम रहा है।
ग्राम पंचायत नगरीय खनू के मजरा कटकौरा मैं कुंडरा मजरा मार्ग पर इसी वर्ष बनी पुलिया बाढ़ के पानी के साथ बह गई। आसपास की सड़क भी कट गई है। यहां पर लगभग 15 फुट गहरा काफी बड़ा गड्ढा बन गया है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया की आपात स्थिति में यही मार्ग काम आता रहा था, अब यह भी बंद हो गया है। प्रशासन से मुहैया कराई गई नाव तक जाने में भी करीब डेढ़ किलोमीटर पानी में पैदल जाना पड़ता है। शेरपुर गांव के पास भी नई बनी पुलिया का एप्रोच मार्ग और कुछ भाग सड़क कट गई है। बता दें कि तीन साल पहले बाढ़ में यही पर बाइक चालक की डूबने से मौत हो गई थी। उसके बाद यहां पुलिया बनवा दी गई लेकिन इसका लाभ गांव वालों को नहीं मिल रहा है।
सकतपुर गांव के एक मोहल्ले में घरों तक पानी पहुंच गया है देवरनिया गांव के भी इकलौते रास्ते पर चार फुट से अधिक पानी बह रहा है। कुंडरा मजरा ग्राम पंचायत में छह मजरे हैं। इनमें आधे मजरों का ग्राम पंचायत के दूसरे मजरे में आने-जाने का रास्ता बंद है। नगरियाखनू और हजरत पुर से गढ़िया रंगीन का रास्ता और दुश्वार हो गया है।
तहसील क्षेत्र हर्रामपुर और भेड़ा गांव के पास नाव चल रही है, लेकिन अब लालपुर खादर और गढ़िया रंगीन के बीच में जनपद शाहजहांपुर के क्षेत्र में भी करीब आधा किलोमीटर की दूरी तक तीन से लेकर चार फुट तक पानी बह रहा है। इसलिए अब गढ़िया रंगीन पहुंचना भी मुश्किल है। आपात स्थिति में रामगंगा पार के एक दर्जन से अधिक गांव के लोग गढ़िया रंगीन होते हुए मुख्यालय तक आ जाते थे नगरिया खनू और बिहारीपुर गांव की करीब डेढ़ सौ बीघा कृषि भूमि आठ दिनों में ही कट चुकी है। अब हजरत पुर पुल के पास चकवा गांव के किसानों की जमीन कट रही है। अब तक 50 बीघा से अधिक जमीन जल समाधि ले चुकी है।



कटकोरा पहुंचे विधायक 160 पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
दातागंज। विधानसभा क्षेत्र के गांव कटकोरा (अकट) में मंगलवार को विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर 160 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने एसडीएम दातागंज व राजस्व टीमों को फसलों के नुकसान का त्वरित सर्वे कराने और गांव में दवाओं के छिड़काव व मेडिकल टीमें तैनात करने के कड़े निर्देश दिए। संवाद

दातगंज में रामगंगा का पानीकटान करता हुआ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें