फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोवंश को बचाने के दौरान ट्रॉली पलटी, यातायात बाधित

विज्ञापन
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भसुंदरा के पास सड़क पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भसुंदरा के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे यूकेलिप्टस की लकड़ी की कुटी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि ट्रॉली के सामने एक गोवंश आ गया था, जिसे बचाने के लिए चालक ने तेज ब्रेक लिया, इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क का आधा हिस्सा बाधित हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब दस बजे तक यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि ट्रॉली पलटने से सड़क पर कुछ देर दिक्कत रही। बाद में उसे हटवा दिया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें