फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूरिया भरी ट्रॉली पकड़ी, कालाबाजारी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। तहसील क्षेत्र के गांव अलैहदापुर धोबई में ग्रामीणों ने सहकारी समिति के पास खड़ी यूरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। उन्होंने सचिव पर खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाकर तहसील प्रशासन और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह और एसएसआई सुरेंद्र सिंह को मौके पर भेजा। टीम मौके पर खड़ी मिली ट्रैक्टर-ट्राॅली कोतवाली ले आई। एसडीएम ने बताया कि सहकारी समिति के डिप्टी एआर असलम परवेज को मामले की जांच सौंपी है।
असलम ने बताया कि यूरिया का वितरण ग्रामीणों को किया गया था। घपलेबाजी पकड़ में आने के बाद अधिकारी एक-दूसरे पर टालकर मामला को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें