फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाभ्यास से जगाईं आंतरिक शंक्तियां

Thu, 19 May 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बदायूं क्लब परिसर में चल रहे सात दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के शिष्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विशेषज्ञ रामसिंह यादव ने आसन और प्रज्ञा योग व्यायाम कराए। कहा कि जीवन बड़ा अनमोल है। शरीर के अंदर छिपी शक्तियों को योगासनों और प्राणायामों से पहचानें और स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज का निर्माण करें। ऋषियों ने आसनों और योग साधना को स्वास्थ्य रक्षा में उपयोगी माना है। सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए आहार-बिहार, चिंतन-चरित्र के प्रति जागरूक रहें। 
विज्ञापन

शिविर में यादव ने पवन मुक्तासन कराया और कहा इससे शरीरगत वात, पित्त और कफ  संतुलित रहते हैं। अंदर भरी हुई दूषित वायु से मुक्ति मिलती है और प्रत्येक अंग-अवयव सक्रिय रहते है। वज्रासन, ताड़ासन, पाद हस्तासन आदि कराए। उन्होंने हाथों, पैरों, घुटनों, कमर, गर्दन, कलाई, कोहनी, कंधों, छाती, गर्दन, जबड़े, दांतों, नेत्रों, गालों, ललाट और पेट का व्यायाम कराया।
इस मौके पर डा. एसपी दीक्षित, राजपाल शर्मा, सोहन पाल सिंह, नरसिंह आर्य, सतीश चंद्र शर्मा, उमेश राठौर, शिव कुमार सिंह, सौम्या शर्मा, सुखपाल शर्मा, नीतू देवी, शैलजा दीक्षित, भगवान स्वरूप गुप्ता, शिशुपाल, योगेंद्र सिंह, गिरधारी सिंह, बी ज्ञानेंद्र, अनिल कुमार राठौर, सुरेंद्र नाथ शर्मा, राजीव गौड़, सुभाष कुमार शंखधार, अर्चना गुप्ता, रामचंद्र प्रजापति, अनिल प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें