फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कारगिल शहीद हरिओम को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शहीद हरिओम के पुत्र ​शिवम अपने पिता की मूर्ति को माला पहनाते हुए। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत हरिओम नगर इटौआ में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कारगिल युद्ध में शहीद हरिओम के परिवार के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

कारगिल शहीद के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। युद्ध के दौरान भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और बलिदान की गाथाएं सुनाई गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद हरिओम सिंह का स्मारक आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। शहीद के पुत्र कुंवर प्रताप सिंह उर्फ शिवम ने भावुक स्वर में कहा कि उनके पिता का बलिदान परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है। यह दिन हमें देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध कराता रहेगा। शहीद हरिओम की पत्नी एवं ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी, मंडल अध्यक्ष बगरैन रितेश चौहान, बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

शहीद को दी श्रद्धांजलि
बदायूं। कारगिल विजय दिवस पर युवा राष्ट्रीय लोकदल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय सचिव योगेश यादव ने कहा कि 1999 में करगिल युद्ध फतेह हुआ। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कारगिल युद्ध में भारत ने अपने 527 वीर सबूतों को गंवाया था, जबकि 1363 जवान आहत हुए थे। इस मौके पर हरिनंदन सिंह पटेल, लता पटेल, कौशिक ठाकुर, विनोद शाक्य, हसरत अली , फरहत अंसारी, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने किया नमन

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी ने कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को गांधी ग्राउंड में कांग्रेसियों ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल दिवस पर हम अपने देश के उन वीर जवानों की याद में मनाते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए कारगिल को दुश्मनों से आजाद कराया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला सचिव अहमद अमजदी, किशन, अमित गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें