फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क से नहीं उठाया पेड़, बाइक टकराने से कलाबाज की मौत

विज्ञापन
टिल्लू बाज। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिसौली। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर शाहबाद रोड पर मन्नूनगर चौराहे पर कुछ दिन पहले आंधी में गिरे पेड़ से बाइक टकराने से सीकरी निवासी कलाबाज टिल्लू (34) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी कल्लू (32) घायल हो गया। दोनों में से कोई हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

दोनों युवक एक करीबी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस गांव आ रहे थे। मन्नूनगर चौराहे पर पहले से सड़क पर पड़े पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। कल्लू की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद पुलिस पिकेट के सिपाहियों ने चौकी इंचार्ज जुगमेंद्र बालियान को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने टिल्लू को मृत घोषित कर दिया। कल्लू का उपचार जारी है।
टिल्लू अपने मधुर स्वभाव, सुरीले कंठ और कलाबाजी के हुनर के लिए गांव में बेहद लोकप्रिय थे। ग्रामीणों ने सड़क से पेड़ न हटाने पर प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें