उझानी स्टेशन रोड पर गिरा पेड़ आवागमन हुआ प्रभावित। संवाद
- फोटो : mathura
उझानी। रेलवे स्टेशन के पास कादरचौक मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे यातायात बाधित हो गया है। पेड़ के गिरने से बिजली लाइनें भी टूट गई। इधर से लोग पंखा रोड होते हुए कादरचौक के लिए जाते हैं। इस वजह से कादरचौक जाने वाले लोगों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। चार पहिया वाहन दो किलोमीटर के फेर से रामलीला ग्राउंड होते हुए कादरचौक मार्ग के लिए गए। लोगों की शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका के कर्मचारी पेड़ हटाने के लिए नहीं पहुंचे। संंवाद