बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के आर्थो विभाग में अब आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज शुरू किया गया है। अब तक यहां इस योजना के अंतर्गत इलाज नहीं हो पा रहा था।
प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने बताया कि अब गरीब मरीजों का निशुल्क इलाज शुरू किया गया है। हड्डी रोगियों के ऑपरेशन भी योजना के तहत निशुल्क शुरू किए गए हैं। संवाद