बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कालूपुर-कमालपुर के बीच हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से मोपेड सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया। घायल को बिसौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पलई निवासी धर्मबुद्ध शर्मा की 42 वर्षीय पत्नी उर्मिला की तबीयत खराब होने पर वह उनको दवा दिलाने बिसौली जा रहे थे। इसी दौरान बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ही गांव कालूपुर-कमालपुर के बीच तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसा इतनी रफ्तार से हुआ कि उर्मिला बाइक से उछलकर दूर जा गिरीं।
हादसे में उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मबुद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देने के बाद घायल धर्मबुद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया।