हर बूथ तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता, शहीद परिवारों को करेंगे नमन
शिवदेवी स्कूल में मनाई गई वीरांगना अबंती बाई की जयंती
भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को जिला इकाई ने तिरंगा यात्रा निकाली। सभी ने पार्टी को बूथों तक पहुंचने का संकल्प लिया।
शिवदेवी स्कूल से शुरू हुई यात्रा में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और बरेली के पूर्व मेयर सुभाष पटेल पहुंचे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हर बूथ तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं और शहीदों को नमन कर उनकी कृतज्ञता ज्ञापित करें।
इसके बाद तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन होते हुए ब्राह्मपुर के रास्ते रजी चौक, सुभाष चौक, हलवाई चौक, बड़ा बाजार होते हुए लोटनपुरा, लावेला चौक, कश्मीरी चौक, बाबूराम मार्केट, इंदिरा चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह के आवास पर विसर्जित हुई। इससे पहले स्कूल में वीरागंना अबंती बाई लोधी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पदाधिकारियों ने मार्ल्यापण किया।
इस मौके पर जिला हरीश शाक्य, पूर्व विधायक महेश गुप्ता, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक राणाप्रताप सिंह, भेष कुमार, राजेश्वर सिंह पटेल, सुखदेव सिंह, शैलेष पाठक, आरएस पाल, अरुण धोबी, अनूप सिंह, दीपक, राणाप्रताप सिंह, अशोक भारती, दीपमाला गोयल, शारदेंदु पाठक, राजेंद्र गुप्ता, सत्यवीर सिंह, अंकित मौर्य, सीमा रा ठौर, सुधीर श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, पवन शंखधार, रामौतार मिश्र, अरविंद सिंह, हरिबाबू, रूम सिंह, आलोक समेत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
----
बाइक रैली लेकर आए रामसेवक
बदायूं। यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व विधावयक रामसेवक सिंह पटेल बाइकों संग आए। पटेल के निवास पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से तिरंगा यात्रा की शक्ल में शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचे।