फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कानपुर-मेरठ रोड पर बसें चलाने की तैयारी में परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज प्रबंधन कानपुर और मेरठ के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। फिलहाल, दोनों मार्गों का रूटचार्ट तैयार किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलते ही दोनों मार्गों पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में परिवहन निगम की ओर से कानपुर और मेरठ के लिए कोई रोडवेज बस सेवा नहीं है। करीब 20 साल पहले मेरठ के लिए रोडवेज बस चलती थी, लेकिन बाद में कुछ कारणों से बस का संचालन बंद कर दिया गया था। अब परिवहन निगम एक बार फिर से रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। पिछले दिनों परिवहन निगम ने हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की है। वहीं, देहरादून और हरिद्वार के लिए एक-एक रोडवेज बस चल रही थी। अब इस रूट पर दो-दो बसें हो गई हैं। रूटचार्ट तैयार होने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर बसों को हरी झंडी दे दी जाएगी।

- कानपुर और मेरठ के लिए जल्द ही रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी। फिलहाल इसकी तैयारी चल रही है। पहले रूटचार्ट बनाया जाएगा। पूरी तैयारी के साथ बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें