फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परिवहन निगम को मिलीं नौ महिला परिचालक, बाकी नौ ले रहीं ट्रेनिंग

Mon, 19 Jan 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंंड पर डयूटी करने को बस के पास खड़ी महिला परिचालक व अन्य परिचालक व बसें। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम को नौ महिला परिचालक मिल गई हैं। जो आज कार्यभार ग्रहण करेंगी। जबकि नौ महिला परिचालक ट्रेनिंग कर रहीं है, जो जल्द ही जिले में आकर काम शुरू करेंगी। इसके बाद 41 महिला परिचालक रोडवेज बसों में टिकट काटती नजर आएंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम में सबसे पहले वर्ष 2024 में महिला परिचालकों की भर्ती की गई थी। जिले को 24 महिला परिचालक मिली थीं। इनमें एक ने नौकरी छोड़ दी थी। वहीं, बेहतर काम को देखते हुए निगम ने महिला परिचालकों की संख्या बढ़ाने के लिए फिर से संविदा पर भर्ती शुरू की। इसके बाद जिले को 18 नई महिला परिचालक मिली, जो ट्रेनिंग कर रहीं थीं। रविवार को नौ महिला परिचालकों ने ट्रेनिंग पूरी कर ड्यूटी शुरू कर दी है।
अब जल्द ही हर रूट पर महिला परिचालक दिखाई देंगी। ये नई महिला परिचालक भी स्थानीय मार्गों पर ही ड्यूटी देंगी। रात के समय इनसे ड्यूटी नहीं ली जाएगी।
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि अब तक जो महिला परिचालक काम कर रहीं हैं, उनका लोकल मार्गों पर लोड फैक्टर पुरुषों के मुकाबले बेहतर है। इसकी रिपोर्ट हर माह निगम के माध्यम से शासन को भेजी जाती है। महिला परिचालकों की संविदा पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें जिले काे 18 और महिला परिचालक मिल गईं हैं। नौ महिला परिचालकों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। शेष जल्द ही डयूटी करने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें