फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नेग न देने पर किन्नरों ने निर्वस्त्र होकर किया हंगामा, दुकानों से जबरन सामान उठाया

Mon, 06 Oct 2025 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कछला बाजार में किन्नरों के हंगामें के बीच जमा हुई भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं के कछला के मुख्य चौराहे पर रविवार की दोपहर किन्नरों ने वसूली के नाम पर दुकानदारों से बदतमीजी की। निर्वस्त्र होकर हंगामा किया। पैसे न देने या कम देने पर दुकानों में घुसकर सामान लेकर चल दिए। इससे परेशान व्यापारियों ने पुलिस बुलाया। पुलिस ने किन्नरों पर कार्रवाई तो नहीं की लेकिन दुकानदारों का सामान वापस दिलवा दिया।
विज्ञापन


कछला कस्बा के मुख्य बाजार में चार किन्नर हर दुकानदारों से नेग मांग रहे थे। नेग भी किस बात का यह कुछ नहीं बताया। प्रत्येक दुकान से 100 रुपये से कम लेने को तैयार नहीं हुए। जिसने नहीं दिए उनकी दुकान के सामने तालियां बजाते हुए हंगामा किया और कम रुपये देने या मना करने पर नग्न होने पर उतारू हो गए। डरे सहमे ज्यादातर दुकानदारों ने उन्हें मांगी हुई रकम दे दी। 

कुछ दुकानदारों ने रुपये नहीं दिए तो उनकी बदतमीजी का शिकार हुए। व्यापारी सुदर्शन की रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि नैना किन्नर और उसके तीन अन्य साथी उनसे 100 रुपये मांगे। उन्होंने 50 रुपये दिए, जो किन्नरों को मंजूर नहीं थे। गंदी-गंदी गालियां देने लगे।
विज्ञापन


उनकी दुकान में घुसकर जबरन एक बॉक्स उठाकर ले गए। सुदर्शन ने तुरंत डायल 112 को कॉल किया। पुलिस पहुंची तो किन्नर अन्य दुकानों पर मिल गए। दुकान से उठाया सामान उनके पास मिला। सिपाही ने दुकान से उठाया सामान वापस करने को कहा तो सभी किन्नर फिर से बदतमीजी पर उतर आए। सिपाहियों ने सख्ती दिखाई तो दुकानदार का सामान वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें