फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरात में डांस करते समय किन्नर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
मुफराज का फाइल फोटो। - फोटो : samvad
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। क्षेत्र के गांव नगला चंदौली में बुधवार रात बरात में डांस कर रहे किन्नर की करंट लगने से मौत हो गई। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है। बृहस्पतिवार को साथी किन्नर उसका शव लेकर बिहार चले गए।
विज्ञापन


गांव नगला चंदौली के रहने वाले यादराम की बेटी नीरज की शादी बुधवार को थी। बरात मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव मल्लपुर से आई थी। लड़का पक्ष के लोग बरात में डांस करने के लिए तीन किन्नर लेकर आए थे। रात करीब 10 बजे बरात में किन्नर डांस कर रहे थे। साथ ही बराती भी डांस कर रहे थे। जहां से बरात गुजर रही थी, उसके ऊपर से बिजली के तार गुजर हुए थे। तार काफी नीचे लटके हुए थे। डांस करने के दौरान किन्नर मुफराज का हाथ बिजली के तार से छू गया। इससे उसे करंट लगा गया। करंट लगते ही वह छटपटा कर गिरा और बेहोश हो गया। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। साथी किन्नर तत्काल उसे लेकर सीएचसी गए। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया और साथियों को सौंप दिया। शव लेकर साथी बिहार चले गए। संवाद


बिहार का रहने वाला था किन्नर मुफराज
मूल रूप से बिहार के जिला खगड़िया के थाना किंजरी के कस्बा कैंजरी के वार्ड चार निवासी किन्नर मुफराज अहमद पुत्र लालो कई सालों से घर से बाहर ही रहता था। वह अलीगढ़ में संचालित एक रंगशाला में काम करता था। वह शादियों में डांस करने जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें