फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सौंधामई में तीन दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में नाराजगी

Thu, 13 Jun 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सौंधामई गांव में ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बारे में बताते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उसावां ब्लॉक क्षेत्र के गांव सौंधामई में तीन दिन से ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है। बिजली न मिलने से ग्रामीणों का बुरा हाल है। इससे करीब 3600 लोग पसीना बहा रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को विद्युत निगम के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

ग्राम सौंधामई निवासी नरेंद्र सिंह, ज्ञानेश मिश्रा, ग्रीश सिंह, रवेंद्र सिंह, सुखदेव और सुनील कुमार समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले उनके गांव में ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। उसी दिन ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को कॉल कर सूचना दी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ट्रांसफॉर्मर फुंके तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कर्मचारी या अधिकारी गांव में नहीं आया और न ही ट्रांसफॉर्मर बदलवाया गया।
ग्राम प्रधान सुखदेव मिश्रा ने बताया कि उनके गांव में 3600 की आबादी है। बिजली न आने से फसलें तक सूख रहीं हैं। इससे पेयजल की समस्या भी हो गई है। लोग सरकारी नलों से पानी निकालकर ले जा रहे हैं, लेकिन इससे व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो सभी लोग विद्युत निगम के कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


- गांव में ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है। जल्द ही गांव में ट्रांसफॉर्मर रखवा दिया जाएगा और आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।- राकेश सिंह, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें