इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के आदेशानुसार जिले में तैनात आठ अपर जिला जज सहित तीन न्यायिक मजिस्ट्रेट का तबादला कर दिया गया है।
अपर जिजा जज हरिहर प्रसाद यादव बदायूं से हरदोई, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय संजय कुमार डे महाराजगंज, शैलेश्वरनाथ सिंह, सिद्धार्थनगर, अभिमन्यु फिरोजाबाद, चंद्रपाल सिंह गोंडा, एसएन त्रिपाठी हाथरस, अनिल कुमार द्वितीय अंबेडकर नगर, अरविंद कुमार द्वितीय देवरिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार द्वितीय कैराना मुजफ्फरनगर, पीयूष सिद्धार्थ कैराना मुजफ्फरनगर, स्वदेश कुमार बिसौली से रामाबाईनगर को भेजे गए हैं, जबकि अपर जिला जज प्रमोद कुमार सहारनपुर, पंकज कुमार अग्रवाल सुल्तानपुर, नलिन कुमार श्रीवास्तव वाराणसी, दीपकराज रेलवे क्लेम ट्रिव्युनल देहली, न्यायिक मजिस्ट्रेट नीलांजना फर्रुखाबाद, खुश्तर दानिश कैराना मुजफ्फरनगर से बदायूं ट्रांसफर किया गया है।