बदायूं जिले में बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसका लाभ जिले के 310 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला है। इन शिक्षकों का तबादला उनके पसंद के स्कूलों में कर दिया गया है। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। बता दें कि कई दिनों से बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों की तरफ से स्थानांतरण की मांग की जा रही थी। इसका लाभ करीब 310 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं बीआरसी केंद्र पहुंच गए। दोपहर के बाद में विभाग की तरफ से स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर सूची जारी की गई। जिसमें 310 शिक्षक-शिक्षिकाओं का नाम था। बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए तबादले जिले के अंदर किए गए हैं। जो शिक्षक जिस पद पर था, उसे उसी पद पर दूसरे स्कूल में भेजा गया है।