-कोई भी लिंक रूट से नही जुड़ी, यात्रियों को दिक्कत
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्रा के निरीक्षण के बाद 12 मार्च से बरेली-कासगंज रूट पर तीन अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन ट्रेनें निर्धारित समय से न आने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। कई ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।
पहले कासगंज से बरेली के लिए दो ट्रेनें थी, लेकिन 12 मार्च के बाद इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़कर पांच हो गई, लेकिन यात्रियों की समस्या खत्म नही हुई। मथुरा से कासगंज के लिए ही ट्रेनें लेट हो जाती हैं। कुछ यात्री तो मथुरा से बरेली तक टिकट ले लेते है, लेकिन बाद में कासगंज से ट्रेनों के आवागमन में देरी होने कारण उनको आगे का सफर बस से करना पड़ता है। यात्री अजय, रामलाल और सुनीता का कहना है कि कई बार मथुरा से बरेली का सफर करना पड़ा तो कासगंज में दो घंटे तक स्टेशन पर भटकना पड़ा। कासगंज से बरेली जाने वाली सभी ट्रेनें मथुरा से आने वाली ट्रेनों के संपर्क में नहीं हैं। इससे संशय की स्थिति बनी रहती है।
--
यहां है दिक्कत
मथुरा से कासगंज पहुंचने वाली ट्रेन का समय आठ बजकर 20 मिनट है, वहीं कासगंज से बरेली जाने वाली ट्रेनो का समय 6 बजे और साढ़े नौ बजे है। इस समय के अनुसार मथुरा से बरेली जाने वाले यात्रियों को लगभग एक सवा घंटा भटकना पड़ता है। इसके अलावा किसी ट्रेन का जुड़ाव बरेली जाने वाली ट्रेन से नहीं है।