फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंचायत उपचुनाव के लिए आरओ और आरओ को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में पंचायत उपचुनाव को लेकर आरओ और एआरओं को प्रशिक्षण देते सीडीओ केशव कुमार।स्र - फोटो : परिजन
विज्ञापन
बदायूं। आगामी पंचायत उपचुनाव के लिए विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने रिटर्निंग ऑफिसर व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को सामान्य प्रशिक्षण दिया। उन्होंने नामांकन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने, आरओ व एआरओ के प्रमुख दायित्व, नामांकन के संबंध में विविध सूचनाओं और नाम निर्देशन के आवश्यक प्रपत्रों आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी आरओ और एआरओ हैंडबुक का भली प्रकार अध्ययन कर लें। निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से चुनाव को संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्वाचन अभिकर्ताओं की नियुक्ति, चुनाव संबंधी विभिन्न प्रपत्रों के बारे में जानकारी दी।
निर्वाचन के संबंध में आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों से आरओ व एआरओ को अवगत कराया। सीडीओ ने नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा, नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत करने के आधार, सदस्य ग्राम पंचायत व ग्राम प्रधान पंचायत के लिए अहर्ता, सदस्य क्षेत्र पंचायत व सदस्य जिला पंचायत के लिए अहर्ता आदि विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सभी आरओ व एआरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें