फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेंथा फैक्टरी के लापता कर्मी की गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
उझानी की मेंथा फैक्टरी में मलबा हटाती क्रेन। संवाद
विज्ञापन
उझानी। भारत मिंट एलाइड एंड केमिकल्स में पांच दिन पहले लगी आग के दौरान लापता कर्मचारी मुनेंद्र अब तक नहीं मिला है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वहीं फैक्टरी से मलबा हटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को मुनेंद्र के रिश्तेदार चोब सिंह ने बताया कि एक क्रेन की मदद से ही मलबा हटाया जा रहा है। ऐसे तो शव की तलाश में कई दिन लग जाएंगे। शव की तलाश में परिवार के लोग और रिश्तेदार रोजाना फैक्टरी आते हैं और शाम को खाली हाथ लौटते हैं। भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि अग्निकांड के दौरान वह खुद फैक्टरी में अंदर था। मुनेंद्र को उसने आग की लपटों में घिरा देखा। उनकी मौत जिंदा जल जाने से हो चुकी है, लेकिन शव तलाशने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की जा रही है। मलबा हटाने के लिए ठीक से काम किया जाए तो उनके भाई का शव मिल जाएगा। उसने एनडीआरएफ या एसडीआरएफ को बुलाकर खोजबीन कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि भाई गजेंद्र की सूचना पर मुनेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।


मलबा हटाने को बरेली से मंगाई एक और क्रेन
मेंथा फैक्टरी मालिक ने मलबा हटवाने के लिए रविवार को बरेली से एक और क्रेन मंगवा ली। एक क्रेन और दो जेसीबी पहले से ही मलबा हटाने के काम जुटी हुई हैं। फैक्टरी में हालांकि एक छोर पर पांचवे दिन भी धुआं निकलता रहा।
विज्ञापन



हादसे के बाद से फैक्टरी आ रहे हैं मंत्री और विधायक
अग्निकांड के अगले दिन ही केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधायक हरीश शाक्य और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भी जानकारी की। पूर्व सांसद डीपी यादव, सपा विधायक हिमांशु यादव, प्रदेश सचिव रजनीश गुप्ता और जिलाध्यक्ष आशीष यादव भी मौके पर पहुंचे। रविवार दोपहर पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने भी फैक्टरी जाकर मालिक से जानकारी ली।


- अग्निकांड में फैक्टरी तबाह हो चुकी है। बीमा भी नहीं है। मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल कुछ और नहीं कहा जा सकता। नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है।- मनोज गोयल, फैक्टरी मालिक

उझानी की मेंथा फैक्टरी में मलबा हटाती क्रेन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें